Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और शहबाज शरीफ, पाकिस्तान रहेगा झुकी नजरों के साथ!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच पर एक ही दिन नजर आएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों नेता एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के अस्थायी कार्यक्रम के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के नेता एक ही दिन भाषण देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बोलेंगे और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ बाद में अपना संबोधन देंगे। इससे पाकिस्तान को यह रणनीतिक लाभ भी मिल सकता है कि शहबाज शरीफ मोदी के उठाए गए मुद्दों का जवाब देने की कोशिश करें।

कब होगी UNGA की बैठक?
शहबाज शरीफ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ UNGA की बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार और विदेश मामलों के सलाहकार तारिक फातमी भी होंगे। भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो दोनों प्रधानमंत्री एक ही दिन बोलेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा। इसमें उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक होगी। इस बार का विषय है – “एक साथ बेहतर: शांति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 वर्ष”। कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले ब्राजील भाषण देगा, उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार UNGA को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी सुबह, शहबाज शरीफ शाम को
कार्यक्रम के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी सुबह भाषण देंगे, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाम को बोलेंगे। माना जा रहा है कि पाकिस्तान इस मंच से फिर कश्मीर मुद्दा उठा सकता है, जबकि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेर सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर कब हुआ था?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इसमें भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन से पाकिस्तान हिल गया और उसने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे कड़ी चोट दी। आखिरकार पाकिस्तान ने भारतीय डीजीएमओ से संपर्क कर सीजफायर की मांग की और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हुई।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …