Breaking News

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन: उम्र जानकर लोग दंग रह जाएंगे

मैड्रिड: दुनिया में सबसे बुजुर्ग समझी जाने वाली महिला का निधन हो गया है। वह अमेरिकी मूल की थीं लेकिन स्पेन में रहती थीं। उनका नाम मारिया ब्रान्यास था और उनकी उम्र 117 साल थी। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ब्रान्यास के ‘एक्स’ अकाउंट पर उनके परिवार ने लिखा, ‘मारिया ब्रान्यास हम सब को छोड़कर चली गईं। वह जिस तरह से जाना चाहती थीं, वैसे ही चली गईं। बिल्कुल शांत, चिर निद्रा में और बिना किसी पीड़ा के।’

जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने बताया था सबसे बुजुर्ग इंसान

जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने पिछले वर्ष हुई फ्रांसीसी नन लुसिले रैंडन की मृत्यु के बाद ब्रान्यास को विश्व का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बताया है। यह ग्रुप 110 या उससे अधिक आयु के माने जाने वाले लोगों के विवरण को प्रमाणित करता है।

ब्रान्यास का जन्म चार मार्च, 1907 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। जब वह छोटी थीं तभी उनका परिवार स्पेन लौट आया था। अपनी मृत्यु के समय ब्रान्यास कातालान प्रांत के ओलोट शहर में एक नर्सिंग होम में थीं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …