लखनऊ के तेलीबाग के नजदीक परीक्षा केंद्र पर निजी कोचिंग सेंटर ने अभ्यर्थियों के लिए बनाया ‘स्टे प्लेस’
राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी 75 जिलों में आज PCS प्रारंभिक की परीक्षा होगी। इसके लिए प्रदेश भर में 1331 केंद्र बनाए गए है। इस परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 76 हजार 154 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
.
राजधानी लखनऊ के 64 केंद्रों में 28 हजार 513 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।पहली पाली की परीक्षा सुबह 09.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की दोपहर 02:30 से 04:30 तक चलेगी।
अलर्ट पर सुरक्षा बल
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लखनऊ के केंद्रों को 5 जोन में बांटा गया है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और बस स्टेशन पर अलर्ट जारी किया गया है।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। परीक्षा केंद्र के परिसर में मोबाइल फोन, आईटी गैजेट ले जाने पर रोक है।
Global Express Live