Breaking News

तीर्थ यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर: अलीगढ़ के इगलास में गंभीर हादसा, महोवा से वृंदावन और बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे यात्री।

 

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसके कारण बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर चीख पुकार मच गर्इ।

.

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं हादसे में ट्रक और बस के चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों का इगलास में ही उपचार चल रहा है।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …