बाइक मालिक युवकों को होटल में चाय के लिए ले गया।
शाहजहांपुर में OLX पर बाइक की बिक्री के दौरान एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
सदर बाजार के टाउनहॉल में रहने वाले एक युवक ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन दिया था।
15 फरवरी को दो युवक बाइक देखने आए। बाइक मालिक ने उन्हें होटल में चाय के लिए ले गया।
दोनों युवकों ने मालिक से दोस्ताना व्यवहार किया। चाय पीने के बाद तीनों पेट्रोल पंप गए। युवकों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया।
युवकों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया।
इसके बाद एक युवक पैसे लाने के बहाने अपनी कार की तरफ गया। दूसरे ने टेस्ट ड्राइव का बहाना बनाया और बाइक लेकर फरार हो गया।
होटल और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी कैद हो गए हैं।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Global Express Live