Breaking News

नेतन्याहू ने ईरान और हिजबुल्ला को स्पष्ट चेतावनी दी, “अगर किसी भी मोर्चे पर हमला हुआ तो…”

तेल अवीवः इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास चीफ इस्माइल हानिया उर्फ इस्माइल हनियेह की हत्या के बाद देश के नाम दिए संबोधन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान और हिजबुल्ला को सीधी चेतावनी देताकहा, “किसी भी मोर्चे पर कोई भी हमला हुआ तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी “। बता दें कि नेतन्याहू का ये बयान तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानियेह और बेरूत में हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ नेता की हत्या के बाद सामने आया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पर कोई भी हमला हुआ तो वह उसका जोरदार जवाब देगा।

नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने पिछले कुछ दिनों में हमास और हिजबुल्लाह सहित ईरान के प्रतिनिधियों को करारा झटका दिया है। हालांकि इस दौरान नेतन्याहू ने हनियेह की हत्या का जिक्र नहीं किया, जिसको लेकर इजराइल से बदला लेने की धमकियां दी गई हैं। इसके साथ मध्य-पूर्व एशिया में व्यापक संघर्ष की चिंता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि “इजरायल के नागरिकों, चुनौतीपूर्ण दिन आने वाले हैं। बेरूत में हमले के बाद से हर तरफ से धमकियां सुनाई दे रही हैं। हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं और हम किसी भी खतरे के खिलाफ एकजुट और दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इजरायल खिलाफ कोई भी हमला करने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी।

हिजबुल्ला के कमांडर को मारने का दावा

इजरायल की सेना ने मंगलवार देर रात घोषणा की कि उसने हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ कमांडर फुआद शुकर को मार डाला है। हिजबुल्लाह का ये कमांडर पिछले हफ्ते के अंत में इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में एक दर्जन बच्चों की हत्या का दोषी था। हिज़्बुल्लाह सूत्रों और इज़रायली अधिकारियों के अनुसार शुकर हिज़्बुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह का सलाहकार भी था। ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने बुधवार को उसके मारे जाने की पुष्टि की। इसके कुछ ही घंटों बाद फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह हमास ने घोषणा की कि उसके नेता हनियेह की तेहरान में हत्या कर दी गई है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …