Breaking News

नक़ी रज़ा ने सपा छोड़ फिर कांग्रेस में वापसी की

 

आज दिनांक 9 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के नेता नकी रजा समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर अपने साथियों के साथ शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव” त्यागी” के समक्ष कांग्रेस पार्टी मैं सम्मिलित हो गए और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अपने साथियों के साथ ग्रहण की. नक़ी रज़ा  लखनऊ मध्य विधानसभा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड से पार्षद प्रत्याशी भी रह चुके हैं। और कांग्रेस पार्टी की सरकार में दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार के जिला लखनऊ के सलाहकार सदस्य भी रहे. शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा की नकी रजा के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी वह बहुत दिन तक कांग्रेस पार्टी में पहले भी काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी माननीय प्रियंका गांधी जी के संघर्षों से प्रभावित होकर कांग्रेस के पुराने लोग भी कांग्रेस में वापस लौट रहे हैं और नए लोग भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. नकी रजा ने कहा आज अपने घर में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है.तानाशाह सरकार के खिलाफ माननीय राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी की अगुवाई में संघर्ष करना है. उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से कायम रजा. शहर यार हुसैन. अजय कनौजिया. आदि लोग रहे.
इस अवसर पर लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट आरबी सिंह .बलदेव सिंह लाठी .हसीन सिद्दीकी. आफताब मोहसिन .अमन यादव इशरत अली .शैलेंद्र दीक्षित आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

 

About NewsDesk

Check Also

हज़रत अली (अ०स) की वसीयत

हज़रत मौला अली (अ०स) की वसीयत ज़रबत के बाद हसनैन शरीफैन (अस) और उन के …