Breaking News

नागार्जुन ने उसी प्रशंसक को गले लगाया, जिसे बॉडीगार्ड ने धक्का दिया

साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर नागार्जुन को हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर उस फैन के साथ नजर आए, जिसको लेकर बीते दिनों ही बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई थी। दरअसल कुछ दिनों पहले भी नागार्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां उनके एक दिव्यांग फैन को बॉडीगार्ड ने धक्का मार दिया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और एक्टर को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। अब एक्टर ने दोबारा उस फैन से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्टर ने मुलाकात करने के साथ ही अपनी गलती को भी कबूल किया है। ऐसा करने से दिव्यांग फैन के चेहरे की हंसी लौट आई है और वो एक्टर से मिलकर काफी खुश हो गया है।

नागार्जुन ने लगाया फैन को गले

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नागार्जुन को देखते ही दिव्यांग फैन उनके पास आता है, जिसके बाद वो उसे गले लगा लेते हैं। बात इतने पर ही नहीं रुकती वो उससे प्यार से बाते करते हैं। दिव्यांग फैन उनसे हाथ जोड़ने लगता है जिस पर वो साफ कहते हैं, ‘आपकी गलती नहीं थी ये मेरी गलती थी।’ ये सुनते ही फैन खुश हो जाता है। इससे पहले भी एक्टर सोशल मीडिया के जरिए इस घटना के लिए  माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसी गलती भविष्य में फिर कभी नहीं होगी। एक्टर का ये ट्वीट भी काफी वायरल हुआ। फिलहाल अब नए वीडियो के सामने आने के बाद चीजें ठीक होती दिख रही हैं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

वहीं कई लोग अब भी एक्टर की आलोचना ही कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि एक्टर ने आलोचनाओं का शिकार होने के बाद माफी मांगी है। इतना ही नहीं  कई लोगों का कहना है कि जब किरकिरी हो गई उसके बाद सफाई देने का कोई मतलब नहीं है। नागार्जुन को कई लोग भला-बुरा बोल रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘वाट लगा दी सब ने तब जाकर सुधरा है।’ दूसरे शख्स ने कमेंट में लिखा, ‘ये सोशल मीडिया की पावर है।’ वहीं कई फैंस ऐसे भी हैं जो नागार्जुन के समर्थन में आ गए हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों को खरीखोटी सुना रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …