एक उम्र के बाद पुरुषों में यूरिन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं, जैसे बार-बार पेशाब आना, बहुत तेजी से पेशाब होना या मूत्र कम निकलना। ये लक्षण अक्सर उम्र बढ़ने के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है।
इन लक्षणों को पुरुष नजरअंदाज न करें
ज्यादातर पुरुष बढ़ी हुई प्रोस्टेट के शुरुआती लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उम्र बढ़ने का सामान्य असर है। हालांकि, इन लक्षणों का इलाज न कराया जाए तो यह गंभीर समस्याओं में बदल सकते हैं। प्रमुख लक्षण हैं:
-
बार-बार पेशाब जाना, खासकर रात में
-
मूत्र का बहाव कम होना या पेशाब रुक-रुक कर आना
-
बहुत तेज पेशाब लगना
-
पेशाब के बाद भी बूंद-बूंद निकलना
ये समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं
-
ब्लैडर को होने वाली डैमेज
-
इंफेक्शन का खतरा
-
किडनी को होने वाली डैमेज
-
दर्द और बेचैनी
प्रोस्टेट बढ़ने पर इलाज
वजन कंट्रोल रखना, नियमित फिजिकल एक्टिविटी करना, शराब और कैफीन का सेवन कम करना और संतुलित आहार लेना प्रोस्टेट के लक्षणों में आराम दिला सकता है। यदि उपाय और दवाइयों से आराम न मिले तो सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। यूरिन पूरी तरह ब्लॉक होने पर प्रोस्टेटेक्टोमी जैसे मिनिमल इनवेसिव उपाय किए जा सकते हैं। ट्रांसयूरेथ्रल इन्सिजन, इलेक्ट्रो वेपराइजेशन और प्रोस्टेटिक यूरेथ्रल लिफ्ट जैसे कम इनवेसिव तरीके यूरिन ब्लॉक को दूर कर देते हैं और मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जीने लगता है।
इसके अलावा, प्रोस्टेट का बढ़ना बुजुर्ग पुरुषों में आम है। इसे उम्र बढ़ने का हिस्सा मानकर अनदेखा करना सही नहीं है। इस समस्या को समय पर पहचानकर इलाज करवाने से परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यदि किसी पुरुष को पेशाब से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Global Express Live