Breaking News

फिलीपींस में ‘मायोन’ ज्वालामुखी फिर हुआ सक्रिय, 6 किमी दायरा सील; हजारों लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पलायन

फिलीपींस के अल्बे प्रांत में स्थित मायोन ज्वालामुखी एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। 3 मई 2026 को ज्वालामुखी में तेज गतिविधि देखी गई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बढ़ा दी और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

ज्वालामुखी के सक्रिय होने के साथ ही आसमान में राख के घने गुबार उठने लगे, जिसने आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने खतरे का स्तर बढ़ाकर अलर्ट लेवल 3 कर दिया है। साथ ही लोगों को ज्वालामुखी के 6 किलोमीटर के दायरे में जाने से सख्ती से मना कर दिया गया है।

करीब 2,462 मीटर ऊंचा यह ज्वालामुखी फिलीपींस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है। इसमें फिलहाल स्ट्रोम्बोलियन प्रकार के विस्फोट हो रहे हैं, जिसमें रुक-रुककर लावा, गैस और ज्वालामुखीय मलबा बाहर निकलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मध्यम स्तर के विस्फोट हैं, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।

राख फैलने के कारण आसपास के इलाकों में दृश्यता कम हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लगभग 5,000 लोगों को राहत शिविरों में ठहराया है।

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि ज्वालामुखी की गतिविधियां अभी भी अस्थिर बनी हुई हैं। लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …