Breaking News

मनीषा कोइराला ने अपनाया नैचुरल लुक, ग्रे हेयर फ्लॉन्ट कर दिया आत्मस्वीकृति का संदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं बल्कि उनका नैचुरल लुक है। 55 साल की उम्र में उन्होंने अपने सफेद होते बालों को बिना छुपाए आत्मविश्वास के साथ अपनाया है।

हाल ही में ईद के मौके पर शेयर की गई तस्वीरों में उनके ग्रे हेयर साफ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा होने लगी।

मनीषा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हर दिन चमकने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक खुश दिल और पसंदीदा चीजें ही काफी होती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब वह पारंपरिक खूबसूरती के मानकों में फिट होने की कोशिश नहीं करतीं। उनके अनुसार, यह बदलाव धीरे-धीरे उनकी सोच में आया और अब उन्हें अपने असली रूप में रहना ज्यादा सुकून देता है।

मनीषा कोइराला न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री रही हैं, बल्कि एक मजबूत शख्सियत के रूप में भी जानी जाती हैं। साल 2012 में उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ी थी, जिसने उनकी जिंदगी और सोच दोनों को बदल दिया।

अब उनके लिए खूबसूरती का मतलब सिर्फ बाहरी रूप नहीं, बल्कि जीवन के अनुभव, संघर्ष और खुद को स्वीकार करने की ताकत है। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और समाज को यह संदेश दे रहा है कि असली खूबसूरती अंदर से आती है।

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …