Breaking News

Lok Sabha चुनाव 2024: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार आज समाप्त हो जाएगा, और 26 अप्रैल को मतदान होगा।

 

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के प्रचार का शोर बुधवार शाम से थम जाएगा। दूसरे चरण में 8 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध रहेगा।

इन निर्वाचन क्षेत्रों के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि सभी बाहरी राजनीतिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दें। ये जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीर रिणवा ने दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगा दी है, जबकि पीठासीन अधिकारी अपने फोन साइलेंट मोड में ले जा सकेंगे। जरूरत पड़ने व आपात स्थिति में केवल सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ संचार के लिए उपयोग कर सकेंगे।

प्रदेश में दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर (अजा), अलीगढ़, मथुरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। द्वितीय चरण की इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

About GE-Live

Check Also

उन्नाव में 11 साल बाद फिर स्थापित हुई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, विधायक पंकज गुप्ता ने किया अनावरण

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शुक्लागंज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की …