आदित्य यादव बदायूं में शिवपाल सिंह यादव का युवा कार्ड
शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं में हर समाज में अपनी पहचान बनाकर आगे बड़ रहे हैं |

शिवपाल सिंह यादव का युवा कार्ड काम कर रहा है और जवानों का उत्साह आप देखकर दंग रह जायेंगे की जवानों की भीड़ आदित्य यादव को प्रत्याशी बनने के बाद जीत नहीं ब्लकी इतिहासिक जीत दर्ज कराने और पुराने सारे रिकोर्ड तोडने की बाते कर रही है |

शिवपाल यादव के बेटे हैं सबसे अमीर प्रत्याशी
बदायूं लोकसभा के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमे बसपा से मुस्लिम खां, सपा से आदित्य यादव और बीजेपी से दुर्विजय सिंह शाक्य मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं.

बदायूं यूपी की चर्चित सीटों में से एक है. कारण, यहां से इस बार शिवपाल यादव ने खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे आदित्य को सपा के टिकट पर उम्मीदवार बनवाया है.
तीसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारिख थी. बदायूं से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था. नामांकन पत्रों की जांच के बाद 4 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए और एक निर्दलीय प्रत्याशी किशोर कुमार पाल ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है. अब बदायूं लोकसभा के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं,

बदायूं में करोड़पति प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है. सपा, बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों में सपा के आदित्य यादव 14.21 करोड़ के कुल संपत्ति के साथ बदायूं के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. वहीं बसपा के मुस्लिम खां 1.83 करोड़ और बीजेपी के दुर्विजय सिंह शाक्य 1.34 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर आते हैं. सबसे कम संपत्ति होने के बाद भी दुर्विजय सिंह के 2 गाड़ियां मेंटेन किए हुए हैं, जबकि आदित्य यादव के पास एक भी गाड़ी नहीं है. दुर्विजय सिंह के पास 2 स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमत 2.15 लाख और एक स्मार्ट वॉच कीमत 25000 भी है. आदित्य यादव के पास 56.4 हजार कीमत का स्मार्टफोन है, जबकि मुस्लिम खां के शपथ पत्र में स्मार्टफोन का जिक्र नहीं है

आज इसलामनगर कसबे में सर्वे किया तो पता चला की मुसलमानों का वोट खुलकर यहाँ पे गठबंधन (आदित्य यादव ) को जाता दिखरहा है |
प्रोफेसर जावेद रजा जो अबतक बसपा के साथ थे आदित्या यादव के नाम के बाद वह साइकिल पर सवार हो गये हैं वह केहते हैं कि आदित्या यादव नोजावान हैं | वह एक सम्मानित घराने से आते हैं और खासबात ये है कि वह शिवपाल सिंह यादव जैसे बडे लीडर के बेटे हैं इस छेत्र का विकास ऐसे लोग ही कर सकते हैं |

स्कूल चला रहे जमशेद कहते हैं कि हम पहले सपा के साथ थे लेकिन फिर बसपा के साथ काफी अच्छे रिशते हो गये 2007 से लेकिन इन दस सालों में बहन जी ने मुसलमानों की आवाज़ कहीं नहीं उठायी ब्लकी अपने अमरोहा के सांसद को भी अहमियत नहीं दी अब शिवपाल और अखिलेश एक हो गये हैं तो अबसे हमारा वोट आदित्य यादव को ही जायेगा |
सब्जी का ठेला लगाये अनिल कश्यप कहते हैं कि आदित्य यादव में युवा शिवपाल दिखते हैं इसलिये इसबार कमल नहीं साइकिल चलेगी,
अनीता सिंह कहती हैं कि हम 2014 से भाजपा के साथ थे अगर इस परीवार के अलावा कोई घठबंधन का प्रतियाशी होता तो हम कमल खिलाते लेकिन आदित्य यादव पे हमें शिवपाल सिंह की बात समझ आयी की युवा को चुंना जाना बेहतर है |
गुन्नुर से रमेश कन्नोजिया कहते हैं कि इसबार ज़िन्दगी में पहली बार आदित्य यादव को वोट करेंगें, हम युवा हैं हमें युवा लीडर चाहिए जो रोजगार की बात करे और परलियामेंट में हमारी आवाज़ बने ,
बच्चो को फ्री कोचिंग करा रहीं रेखा कहती हैं कि इसबार आदित्य यादव को भरपुर वोट मिलेगा इसलिये कि दस सालों में किया मिला सबने देखलिया |
बदायूं में आदित्य यादव को जिताने के लिए राज बहादुर सिंह यादव (ex. Additional Advocate General)

बूथ लेविल पे जायेज़ाह ले रहे हैं उनसे ‘ग्लोबल एक्सप्रेस” की टीम ने जब चुनावी चर्चा की तो मुस्कराते हुये कहते हैं कि चुनावी पालिसी बतायी नहीं जाती बस इतना कह सकता हूँ कि 4 जून को जीत की मिठाइे के लिए आपकी टीम को वैल्कम करता हूँ ,
हम बूथ लेविल से जीत पक्की कर चुके हैं अब तय्यारी ऐतिहासिक जीत की करने में जुटे हैँ |

यशवीर कहते हैं हम हमेशा से भाजपा के वोटर हैँ लेकिन ये चुनाव भाजपा और आदित्य यादव के बीच है, यादव परीवार को इसको इतना आसान नहीं समझना चाहिए इसलिये कि भाजपा भी अपनी ताकत लगाये हुये है |
अब जनता किसके सर पे ताज सजाती है यह तो 4 जून को ही पता चलेगा|
Global Express Live