Breaking News

पाकिस्तान में एक बार फिर कानून का मजाक उड़ाया गया: संदेह में ईशनिंदा होने पर संदिग्ध को गोली मार दी गई

 

क्वेटा (पाकिस्तान): पाकिस्तान में एक बार फिर कानून का खुला मजाक उड़ाया गया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आज एक थाने में पुलिसकर्मी ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिसकर्मी को उस पर ईशनिंदा करने का शक था। लिहाजा उसने आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान सैयद खान के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को उग्र भीड़ से बचाया था और उसे अपने साथ ले गई थी। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लोगों का दावा था कि व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद खुर्रम के अनुसार, गोलीबारी में शामिल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्रम ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान में पुलिस हिरासत में संदिग्धों की मौत के मामले आम तौर पर सामने नहीं आते हैं। जबकि महज अफवाहों के आधार पर ईशनिंदा के आरोप वहां आम बात है और अक्सर इसकी वजह से दंगे भड़क उठते हैं।

भीड़ से छुड़ाया फिर थाने ले जाकर मार दी गोली

पाकिस्तान में ऐसे मामलों में संदिग्ध भीड़ के हाथों मौत के शिकार भी हो जाते हैं। खान के मामले में स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उसने पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया। गिरफ्तारी के बाद भीड़ थाने के बाहर एकत्र हो गई और पुलिस से उसे उनके हवाले करने की मांग करने लगी। मगर पुलिस ने किसी तरह लोगों से तो युवक को छुड़ा लिया, लेकिन बाद में खुद ही गोली मार दी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …