Breaking News

देर रात भूकंप के झटकों से हिली धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

तुर्किये के पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार शाम 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटका स्थानीय समयानुसार शाम 7:53 बजे आया और इसकी गहराई लगभग 11 किलोमीटर मापी गई। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इसकी तीव्रता 6.19 और गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र सिंदिरगी क्षेत्र में था और झटके कई प्रांतों में महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित टीमें तुरंत निरीक्षण कार्य में जुट गई हैं और अब तक किसी तरह की गंभीर क्षति या जनहानि की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सिंदिरगी कस्बे में एक इमारत गिर गई, हालांकि किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें एक की तीव्रता 4.6 रही। नागरिकों को क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है।

झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए। तुर्किये भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …