Breaking News

“लखीमपुर खीरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 14 थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी”

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा।

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने देर रात बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 14 थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को थाना सम्पूर्णानगर का प्रभारी बनाया गया है। थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय को कोतवाली सदर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संकटादेवी चौकी की इंचार्ज श्रद्धा सिंह को महिला थाने की अध्यक्ष बनाया गया है।

उप निरीक्षक पंकज त्रिपाठी, जो प्रो एसपी खीरी थे, को पलिया थाने का अध्यक्ष बनाया गया है। थाना मचगई से दया शंकर त्रिवेदी का तबादला थाना फरधान किया गया है। पडुवा के थाना अध्यक्ष निराला तिवारी को मैलानी थाने का अध्यक्ष बनाया गया है।

हैदराबाद के प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे को मितौली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। खीरी थाने की ओयल चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण गौतम को हैदराबाद थाने का अध्यक्ष बनाया गया है। पलिया थाने की चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील गौतम को थाना भीरा का अध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए।

मितौली के प्रभारी निरीक्षक राजू राव को थाना मझगई का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। हैदराबाद थाने की ढकवा चौकी के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र को गौरीफंटा थाने का अध्यक्ष बनाया गया है। थाना भीरा के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा को पढुआ थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

थाना खमरिया के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय को थाना खीरी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। संपूर्ण नगर के प्रभारी निरीक्षक ओपी राय को थाना खमरिया का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …