Breaking News

जानिए किसने दी चेतावनी: भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव को बताया विनाशकारी।

संयुक्त राष्ट्र: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नजर भी नहीं आ रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने एक बार फिर कहा है कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र और दुनिया भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह टकराव दोनों देशों समेत दुनिया के लिए विनाशकारी होगा।

गुटेरेस ने जयशंकर और शरीफ से की बात

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टेलीफोन पर बात भी की थी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच यह बातचीत हुई है।

हो सकते हैं दुखद परिणाम

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और ऐसे टकराव से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके दुखद परिणाम हो सकते हैं। ‘पीटीआई’ के एक सवाल के जवाब में दुजारिक ने कहा कि महासचिव “आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं, चाहे वह कहीं भी और कभी भी हो।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं। वह चाहते हैं कि दोनों पक्ष तनाव कम करने की दिशा में आगे बढ़ें। मेरा मतलब है, क्षेत्र और दुनिया भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती, यह दोनों देशों और पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होगा।”

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की निंदा

बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की पिछले सप्ताह कड़े शब्दों में निंदा की थी और इस बात पर जोर दिया था कि इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

भारत ने उठाए कड़े कदम

गौरतलब है कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर किया है। भारत ने अटारी सीमा के माध्यम से देश में प्रवेश करने वाले सभी पाकिस्तानियों से एक मई तक देश छोड़ने को कहा है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …