Breaking News

KL Rahul का IPL में शानदार प्रदर्शन, धोनी को विकेटकीपर्स के इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात देने के साथ इस सीजन अपनी चौथी जीत हासिल की। लखनऊ के लिए इस मुकाबले में उनके कप्तान केएल राहुल ने बल्ले से अर्धशतकीय पारी खेलते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। राहुल ने अपनी इस पारी के दम पर आईपीएल इतिहास में विकेटकीपर्स के एक खास रिकॉर्ड में एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में पहला स्थान भी हासिल कर लिया। राहुल अब आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारियां खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

राहुल ने विकेटकीपर के रूप में खेली 25वीं फिफ्टी प्लस पारी

आईपीएल के इतिहास में लखनऊ और चेन्नई के बीच मुकाबले से पहले बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारियां खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिन्होंने 24 बार ये कारनामा किया था। वहीं राहुल ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में 82 रनों की पारी खेलने के साथ धोनी को इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ने के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है। राहुल का इस आईपीएल सीजन में अब तक बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 40.86 के औसत से 286 रन अब तक बनाए हैं।

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • केएल राहुल – 25
  • एमएस धोनी – 24
  • क्विंटन डी कॉक – 23
  • दिनेश कार्तिक – 21
  • रॉबिन उथप्पा – 18

राहुल ने आईपीएल में बतौर कप्तान 9वीं बार जीता मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल को उनकी 82 रनों की मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। राहुल का ये आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान 9वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने 16 बार कप्तान के रूप में ये अवॉर्ड जीता है, तो वहीं राहुल अब इस लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं

About GE-Live

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने जीता कांस्य, PM मोदी ने दी बधाई; बोले- आप पर गर्व है

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई है। …