Breaking News

सिद्धार्थनगर में सतर्कता बढ़ी: त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सख्त निगरानी जारी।

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने आगामी त्योहारों को देखते हुए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की देखरेख में सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष इस अभियान में शामिल हैं।

पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रख रही हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की जा रही है। साथ ही ढाबा, होटल और वाहनों की भी गहन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस अधिकारी पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद भी कर रहे हैं। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखना है।

 

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …