Breaking News

कंगना शपथग्रहण समारोह में क्वीन बनकर पहुंची, एक्ट्रेस के क्लासी रूप की हो रही तारीफ

नरेंद्र मोदी ने बीते दिन 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में नेताओं के अलावा फिल्मी इंडस्ट्री के नामी लोगों ने भी शिरकत की।जिसमें रजनीकांत, शाहरुख खान अक्षय कुमार, विक्रांत मेसी के नाम भी शामिल हैं। वैसे तो इस समारोह में सभी काफी अलग अंदाज में बनठन कर पहुंचे थे। लेकिन इस समारोह में सबसे ज्यादा अपने लुक से लोगों का ध्यान जिसने खींचा तो कंगना रनौत थीं। कंगना इस समारोह में ब्लिकुल क्वीन जैसे अंदाज में नजर आईं।

शपथग्रहण समारोह में दिखा कंगना का क्वीन लुक

 

जी हां, हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद बनी कंगना रनौत जब प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंची तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया। इस दौरान कंगना ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अपने इस को क्लासी बनाने के लिए कंगना ने  गले में जड़ाउ हार और मैचिंग साॅलिटेअर पहना था। कंगना ने अपने इस लुक की कुछ झलकियां अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं इस दौरान कंगना ने काफी अलग हेयरस्टाइल भी चुना था। स्ट्रेट रेट्रो हेयरस्टाइल उनपर काफी जच रहा था। कंगना के इस क्लासी लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग उनके शपथग्रहण समारोह के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा अनुपम खेर ने भी कंगना के साथ इस समारोह से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, और लिखा-‘क्वीन शपथ ग्रहण समारोह से पहले।’

कंगना के बारे में

बता दें कि क्वीन’, ‘पंगा’,और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस कंगना अब सासंद बन चुकी हैं।उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर शानदार जीत हासिल की। एक्ट्रेस ने मंडी सीट से 537022 वोटों से विक्रमादित्‍य सिंह को हराकर है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत हासिल करना कंगना के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। वहीं चुनाव जीतने के बाद से ही एक्ट्रेस लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई हुई हैं।

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …