Breaking News

इस मामले में कमला हैरिस ने ट्रंप को पीछे छोड़ दिया।

वाशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दानदाताओं से अगस्त में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुना से अधिक धन जुटाया है। हैरिस के प्रचार अभियान दल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रचार अभियान दल ने कहा कि राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपने पहले माह में हैरिस ने 30 लाख दानदाताओं से करीब 36 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्राप्त किए हैं। जबकि ट्रंप की टीम ने कहा कि अगस्त में पूर्व उपराष्ट्रपति को दानदाताओं से करीब 13 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए हैं।

कहां किया जाएगा कोष का इस्तेमाल

उपराष्ट्रपति हैरिस की टीम का कहना है कि अगस्त माह के अंत में उनके पास 40.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि थी जोकि ट्रंप के प्रचार अभियान दल द्वारा अगस्त के अंत में घोषित धनराशि से करीब 10.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक है। हैरिस के इस कोष का उपयोग चुनाव अभियान के अंतिम दो महीनों में मीडिया अभियान को वित्त पोषित करने तथा चुनावी प्रतिद्वंद्विता वाले राज्यों में स्थापित 310 चुनावी कार्यलयों में कार्यरत दो हजार से अधिक कर्मचारियों को भुगतान करने में किया जा रहा है।

यह भी जानें

कमला हैरिस के अभियान की प्रबंधक जूली चावेज रोड्रिगेज ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे हम इस चुनाव के अंतिम चरण में प्रवेश कर रहे हैं हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेहनत से अर्जित किया गया प्रत्येक डॉलर उन मतदाताओं का (दिल) जीतने में जाए जो इस चुनाव का फैसला करेंगे।” राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के प्रचार अभियानों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में संघीय चुनाव आयोग द्वारा दी गई पूरी जानकारी शामिल नहीं है जो इस महीने के अंत में आएगी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …