इस घटना ने इजरायल और लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष को और बढ़ा दिया है। इसी बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि यह घटना तत्काल राजनयिक समाधान प्राप्त करने योग्य थी। ब्रिटेन ने भी इज़रायल और हिजबुल्लाह के बीच तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने एक ब्रीफिंग में कहा, “संभावित वृद्धि के बारे में अमेरिका भयभीत और चिंतित है।” कुछ दिनों पहले पेजर और रेडियो ब्लास्ट में 37 लोगों की मौत और 3000 से ज्यादा लोगों के घायल होने के लिए लेबनान और हिजबुल्लाह ने इज़रायल को जिम्मेदार ठहराया है। इसे ही संघर्ष की असली वजह भई बताया।
लेबनान में सैकड़ों रॉकेट लांचर बैरल नष्ट
इजरायल की सेना ने दावा किया है कि हिजबुल्ला ने उसकी ओर 1000 से ज्यादा रॉकेट लांच करने को बिलकुल तैयार कर रखे थे। मगर इजरायली फायटर जेटों ने इससे पहले ही इन सभी रॉकेट लांचर बैरल को नष्ट कर दिया। इस दौरान हिजबुल्ला के 100 से ज्यादा ठिकाने तबाह हुए हैं। लेबनान की राज्य समाचार एजेंसी एनएनए ने कहा कि रात 9 बजे बाद दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने 52 से अधिक हमले किए। तीन लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि अक्टूबर में संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायल का यह उसके ऊपर सबसे बड़े हवाई हमले थे। हालांकि हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।
इजरायल ने खाई हिजबुल्ला को खल्लास करने की कसम
इज़रायल की सेना ने हिज़्बुल्लाह पर हमला जारी रखने की कसम खाई और कहा कि उसके हमलों ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में लगभग 100 रॉकेट लॉन्चरों और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अब वह हमास की तरह ही हिजबुल्ला को भी खल्लास कर देगा। इस बीच हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्ला ने एक टीवी संबोधन में कहा कि मंगलवार और बुधवार को डिवाइस विस्फोट “सभी लाल रेखाओं को पार कर गए हैं”। अब “दुश्मन सभी नियंत्रणों, कानूनों और नैतिकता से परे चला गया है। नसरल्ला ने कहा कि इजरायल के इन हमलों को “युद्ध अपराध या युद्ध की घोषणा माना जा सकता है।”वहीं इज़राइल ने पेजर और रेडियो विस्फोटों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जिसके बारे में सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि ये संभवतः उसकी मोसाद जासूसी एजेंसी द्वारा किए गए थे, जिसका विदेशी धरती पर परिष्कृत हमलों को अंजाम देने का एक लंबा इतिहास है।
लेबनान के प्रधानमंत्री ने की ये मांग
संयुक्त राष्ट्र में लेबनानी मिशन ने गुरुवार को सुरक्षा परिषद को लिखे एक पत्र में कहा किर पेजर और इलेक्ट्रानिक डिवाइस में विस्फोटों के लिए इज़रायल जिम्मेदार है। लेबनान के प्रधान मंत्री नजीब मिकाती ने सुरक्षा परिषद से इज़रायल की “आक्रामकता” और “तकनीकी युद्ध” को रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाने का आह्वान किया है। वहीं इज़रायल ने अपने देश पर हमलों के लिए हिज़बुल्लाह को ‘बड़ी कीमत’ चुकाने की चेतावनी दी। नसरल्ला का प्रसारण देखते ही इजरायली युद्धक विमानों की गगनभेदी ध्वनि ने बेरूत को हिलाकर रख दिया। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। युद्ध के नये चरण में महत्वपूर्ण अवसर तो हैं लेकिन महत्वपूर्ण जोखिम भी हैं।
Global Express Live