Breaking News

Intimate Hygiene Tips: प्यूबिक हेयर हटाने के बाद दाने और खुजली से कैसे बचें? डॉक्टर ने बताए सही तरीके

प्यूबिक एरिया के बाल हटाना या न हटाना पूरी तरह पर्सनल चॉइस है। कई महिलाएं साफ-सफाई और कंफर्ट के लिए प्यूबिक हेयर रिमूव करना पसंद करती हैं, लेकिन सही तरीका न अपनाने की वजह से अक्सर दाने, खुजली, जलन और लालिमा जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

वैक्सिंग, शेविंग या हेयर रिमूवल क्रीम के बाद इंटिमेट एरिया में परेशानी होना आम बात है, क्योंकि इस हिस्से की त्वचा बेहद सेंसिटिव होती है। कई बार महिलाएं इन लक्षणों को हल्के में ले लेती हैं, जो आगे चलकर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।

प्यूबिक एरिया में दाने और खुजली क्यों होती है?

डॉक्टर्स के मुताबिक, प्यूबिक एरिया में दाने और खुजली की मुख्य वजह गलत तरीके से हेयर रिमूव करना है। पुराने या गंदे रेजर का इस्तेमाल, हार्श केमिकल वाली क्रीम, ड्राई स्किन पर शेविंग या ज्यादा पसीना आने से स्किन पर माइक्रो कट्स हो सकते हैं। इन कट्स के जरिए बैक्टीरिया त्वचा के अंदर पहुंच जाते हैं, जिससे इंफेक्शन और फॉलिकुलाइटिस की समस्या बढ़ जाती है।

प्यूबिक हेयर हटाने के बाद दाने और खुजली से बचने के उपाय

  • शेविंग या ट्रिमिंग से पहले प्यूबिक एरिया को गुनगुने पानी से साफ करें, ताकि स्किन सॉफ्ट हो जाए।

  • हमेशा नया और साफ रेजर इस्तेमाल करें, ड्राई स्किन पर कभी शेव न करें।

  • रेजर को बालों की ग्रोथ की दिशा में ही चलाएं।

  • हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करने से पहले उसके इंग्रीडिएंट्स जरूर जांच लें और पैच टेस्ट करें।

  • हेयर हटाने के बाद इंटिमेट एरिया को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।

  • इसके बाद एलोवेरा जेल या हल्की नेचुरल मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं, जो सेंसिटिव स्किन को नुकसान न पहुंचाए।

  • बहुत टाइट अंडरवियर पहनने से बचें और कॉटन फैब्रिक को प्राथमिकता दें।

  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्यूबिक हेयर को पूरी तरह हटाने की बजाय ट्रिम करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह न मानें। किसी भी तरह की समस्या या लक्षण होने पर विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

About GE-Live

Check Also

गर्मियों में दही खाते समय न करें ये आम गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

गर्मियों के मौसम में दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें …