Breaking News

भारत-पाकिस्तान तनाव: ब्लैकआउट से लेकर ड्रोन तक… सीजफायर के बाद क्या-क्या घटा? जानिए 10 प्रमुख बिंदुओं में।

India-Pakistan Ceasefire: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को बड़ा आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इसके 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान पर 7-8 की दरम्यानी रात एयरस्ट्राइक की। भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मार गिराए गए। भारत ने इस एयरस्ट्राइक को पहलगाम आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। भारत ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की, लेकिन पाकिस्तान ने इसे देश पर हमला बताते हुए सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारत पर हमले करने के लिए पाकिस्तान लगातार चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल से अटैक की कोशिश करता रहा, लेकिन नाकाम रहा।

इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के चार दिनों के बाद जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने पर सहमति जताई। अचानक सीजफायर की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की। इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने औपचारिक घोषणा की। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।” ट्रंप ने आगे कहा, “कॉमन सेंस और महान बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आप लोगों का धन्यवाद!”

हालांकि, इस घोषणा के कुछ घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर में रात में ड्रोन अटैक हुआ। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें नीचे गिराने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों को एक्टिव करना पड़ा। रात 11 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान ने शाम को सीजफायर का उल्लंघन किया और सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया।

सीजफायर समझौते के बाद क्या-क्या हुआ?

    1. पंजाब के कई जिलों में एहतियात के तौर पर शनिवार रात को ब्लैकआउट प्रतिबंध वापस लेने के बाद दोबारा ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।

 

    1. पंजाब के होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, पठानकोट, पटियाला, मोगा, कपूरथला और मुक्तसर में फिर से ब्लैकआउट लागू किए गए हैं।

 

    1. सुबह 5.44 बजे जारी एक बयान में अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शहर में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन अभी भी रेड अलर्ट जारी है। कृपया अपने घर से बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। जब हमें हरी झंडी मिलेगी तो हम आपको सूचित करेंगे।

 

    1. पंजाब के अलावा गुजरात के कई शहरों में भी ब्लैकआउट की घोषणा की गई है। कच्छ, जामनगर, संतालपुर तालुका, पाटन और बनासकांठा में ब्लैकआउट की घोषणा की गई है।

 

    1. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।”

 

    1. राजस्थान में भी एहतियात के तौर पर जोधपुर और जैसलमेर में ब्लैकआउट पहले वापस ले लिए जाने के बाद फिर से लागू कर दिए गए हैं।

 

    1. राजस्थान के गंगानगर के घड़साना क्षेत्र में रात में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई।

 

    1. जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में शनिवार शाम शहर के सैन्य स्टेशन के पास देखे गए एक संदिग्ध व्यक्ति से मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया।

 

    1. सीजफायर के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान में सेना और सरकार के बीच मतभेद है। पाकिस्तानी सरकार सीजफायर के लिए तैयार थी।

 

    1. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है।

 

 

About GE-Live

Check Also

CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया, मंदिर में आस्था जताना ही काफी: मद्रास हाई कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के आगमिक मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण …