Breaking News

“बिग बॉस ओटीटी 3” के पहले ही हफ्ते, घरवालों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी, एक दूसरे के लिए जहर उगला

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का पहला नॉमिनेशन होने वाला है, जिसे लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बिग बॉस के घर में पहले कुछ दिनों में कई तरह का ड्रामा देखने को मिला, जिसने दर्शकों को इस शो के हर अपडेट से बांधे रखा है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में होस्ट अनिल कपूर ने 16 कंटेस्टेंट्स को पेश किया। वहीं अब ताजा अपडेट ये है कि बिग बॉस हाउस में पहला नॉमिनेशन टास्क होने वाला है जहां कंटेस्टेंट्स अपने वोट डालने वाले हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का पहला नॉमिनेशन आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो भी पोस्ट किया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 पहला नॉमिनेशन

मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के लिए ढेर सारे सरप्राइज के साथ शो की शुरुआत की। शो में पहले ही दिन से खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसमें घरवालों के बीच लड़ाई से लेकर कंटेस्टेंट्स के दिल टूटने तक का हर सीन दिखाया जा रहा है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स जमकर एक-दूसरे से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं।

 

कंटेस्टेंट्स बने एक-दूसरे के दुश्मन

प्रोमो देख लग रहा है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का पहला नॉमिनेशन एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है। आने वाले हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होगी। नॉमिनेशन टास्क में हर कंटेस्टेंट से दो लोगों की तस्वीरें हटाने को कहा जाएगा, जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हुए खरी खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले नॉमिनेशन शिवानी कुमारी करती हुई नजर आती हैं।

कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

सना सुल्तान, साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित उर्फ ​​वड़ा पाव गर्ल से लेकर विशाल पांडे, अरमान मलिक और उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक तक, हर कोई अभी खतरे के दायरे में है। यह देखना दिलचस्प होगा कि किस कंटेस्टेंट का सफर पहले हफ्ते में खत्म हो जाएगा या फिर मेकर्स कोई नया ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं?

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …