Breaking News

कानपुर में दिव्यांग बच्चों द्वारा आयोजित दिवाली मेले में घर सजावट की वस्तुओं को लोगों ने खूब सराहा और जमकर खरीदारी की।

 

महाविद्यालय में लगी प्रदर्शनी में खरीददारी करते लोग।

कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में सोमवार को दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के द्वारा दीवाली मेले का आयोजन किया गया। दीवाली में घर को सजाने के लिए मेले में सुंदर-सुंदर उत्पादों की प्रद

.

प्राचार्या प्रो. पूनम विज ने दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा करते हुए उनके प्रयासों की सरहाना की। उन्होंने कई उत्पादों की खरीदारी कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी समर्थ से दूसरों की सहायता करनी चाहिए। जब हम सभी ऐसा करेंगे, तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकेगा।

प्रदर्शन में घर के सजावट के समान के स्टॉल लगाए गए।

इस की पहल, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्याय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी के साथ समझौता ज्ञापन करके की गई है।

दिव्यांग बच्चों के लिए किए जाएंगे काम

प्राचार्य ने कहा कि समय समय पर महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के लिए भी प्रशंसनीय कार्य करता रहता है। इससे महाविद्यालय के बच्चों के मन में दिव्यंगता के प्रति सहयोग की भावना उत्पन्न हो सके।

इस प्रदर्शनी में सभी शिक्षिकाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग लिया। प्रदर्शनी में समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा शुक्ला भी मौजूद रहीं।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …