Breaking News

Health Tips: लिवर डैमेज के ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्क, अनदेखी करना पड़ सकता है भारी

हमारे शरीर में जब भी किसी तरह की गड़बड़ी की शुरूआत होती है, तो कोई भी अंग ठीक से काम नहीं करता है। या फिर किसी भी न्यूट्रिशन और विटामिन की कमी होने लगती है। तो शरीर में इसके संकेत साफ नजर आते हैं। हालांकि अगर इन संकेतों को शुरूआत में ही समझ लिया जाए, तो आने वाले समय में बड़ी मुश्किल से बचा जा सकता है। पेट में गैस बनना, पाचन का कमजोर होना या ब्लोटिंग महसूस होना, नींद आने में मुश्किल, हमेशा कमजोरी, भूख न लगना, हाथ-पैरों में दर्द रहना या थकान महसूस होना आदि ऐसे लक्षण हैं, जिन पर आपको समय रहते ध्यान देना चाहिए।

अगर आपके साथ भी ऐसा लगता है आपको भूख नहीं लगती है और खाना सामने आने पर खाने का मन नहीं करता है, तो यह लिवर की बीमारी का संकेत होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

लिवर की समस्या

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खानपान की वजह से कई लोग पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं।
अगर आपको लंबे समय से भूख नहीं लग रही है या फिर कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह लिवर की किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
लिवर हमारे शरीर का पावर हाउस है और यह डाइजेशन को सही तरह से चलाने, शरीर में एनर्जी बनाए रखने और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।
जब हमारा लिवर संक्रमित या कमजोर हो जाता है। तो मतली आने, पेट में सूजन, भूख कम लगने या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
फैटी लिवर, सिरोसिस, हेपेटाइटिस या लिवर इंफेक्शन जैसी बीमारियां आदि भूख न लगने की मुख्य वजह बन सकती हैं। अगर लंबे समय तक ऐसा रहता है, तो आपको फौरन डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। शुरूआती जांच में अल्ट्रासाउंड और लिवर फंक्शन टेस्ट करवाएं।
हेल्दी लिवर के लिए रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस आहार लेना चाहिए। साथ ही एल्कोहल या जंक फूड से दूरी बनाए रखना चाहिए। समय पर इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव से लिवर की बीमारियों से बचाव संभव है। इनके लक्षणों को रिवर्स करने में भी सहायता मिल सकती है।
एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आपको भूख नहीं लग रही है, खाना खाकर उल्टी महसूस होती है या फिर बार-बार खाने से मन हट रहा है। तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है।

About GE-Live

Check Also

गर्मियों में दही खाते समय न करें ये आम गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

गर्मियों के मौसम में दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें …