Breaking News

‘मुझे सिर्फ 5 मिनट पहले ही पता चला’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा का हैरान कर देने वाला खुलासा।

 

JD Vance Wife Interview: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने हाल ही में मेघन मैककेन को एक इंटरव्यू दिया था. इसमें उषा ने खुलासा किया कि उन्हें अपने पति की उपराष्ट्रपति से जुड़ी नामांकन की जानकारी महज 5 मिनट पहले ही मिली थी.

उषा वेंस के अनुसार यह वाकई बिजली गिराने जैसा था. मुझे सोचने का मौका तक नहीं मिला. उन्होंने बताया, ‘इसकी कोई प्लानिंग की थी और अब वह केवल साथ चलने का कोशिश कर रही हैं. अगर यह चार साल चलता है, ठीक है. अगर कभी और दोबारा होता है तब भी ठीक है. मैं बस इस सफर का हिस्सा हूं.’

इंटरव्यू में उषा वेंस ने यह भी बताया कि वो आज भी खुद को दुनिया में रहने वाली मिलेनियल महिला के रूप में देखती हैं, जो पिलेट्स, कॉफी रन और एथलीजर पहनकर खुद को सहज महसूस करती हैं. वह हेयर स्टाइलिंग अपॉइंटमेंट से भी कतराती हैं. उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि वह घर में रहकर अपना करियर जारी रखें, लेकिन अब देश की सेकंड लेडी के रूप में उनकी पहचान बदल गई है.

हर चीज में पहला बनने की जरूरत नहीं- उषा वेंस 

भारतीय मूल की सेंकड लेडी से जब पूछा गया तो उषा ने कहा कि शायद हम हर चीज को पहले गिनने की कोशिश में आगे बढ़ गए हैं. मुझे यकीन नहीं है, सिवाय जब बड़े भारतीय लोग मुझे उस तरह से देखते हैं. परिवार के बारे में उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के अनुभव भी अब बदल रहे हैं. वे स्कूल में यूक्रेन-रूस युद्ध और राजनीति पर चर्चाएं सुनते हैं. यह दर्शाता है कि एक सार्वजनिक व्यक्ति के परिवार को किस प्रकार सामाजिक वातावरण बदलते हुए अनुभव होते हैं.

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …