Breaking News

दबा रहा अहंकार के ग़ुब्बारों में में । :-पवन कुमार गंगवार

आईना देखा
बुरा लगा
कुछ उभर आया
जो दबा रहा
अहंकार के ग़ुब्बारों में

सच देखा
बुरा लगा
कुछ ज़ख़्म हुआ
जो रिसता रहा
मतलब की दीवारों में
उपहास देखा 

बुरा लगा
कुछ दम्भ हुआ
जो हँसता रहा
पत्थर के इंसानों में

जब अंतर्मन देखा
बुरा लगा
कुछ याद आया
जो ढका रहा
तारीफ़ों के नक्कारों में ।

:-पवन कुमार गंगवार

About NewsDesk

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …