Breaking News

नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा से ही मानवीय गुण उत्पन्न होंगे:भारती गाँधी

नैतिक आध्यात्मिक शिक्षा से ही मानवीय गुण उत्पन्न होंगे:भारती गाँधी
आध्यात्मिक
शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता ज्ञान का विकास होता है:डा.भारती गाँधी (संस्थापिकानिदेशिका, सी.एम.एस.)

लखनऊ, 23 मार्च। यदि हम बच्चों को प्रारम्भ से ही नैतिक आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करेंगे तो उनमें स्वतः ही मानवीय गुण उत्पन्न होंगे, उनमें बुद्धिमत्ता ज्ञान की वृद्धि होगी और वे सही और गलत में भेदभाव कर जीवन में सहीनिर्णय ले सकेंगे। ये विचार हैं सी.एम.एस. संस्थापिकानिदेशिका डा. भारतीगाँधी के, जो आज यहाँ सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारासी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित डिवाइनएजुकेशन कान्फ्रेन्स में अभिभावकों को सम्बोधित कर रही थीं। इस अवसरपर वार्षिक परीक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने छात्रों को पुरष्कृतकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा उपाध्याय नेविद्यालय के शिक्षकों अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्सका भव्य आयोजन आज विद्यालय के सजेधजे विशाल प्रांगण में कियागया। समारोह में विद्यालय के छात्रों ने ईश्वरीय एकता आध्यात्मिक चेतनाका आलोक बिखेरते रंगारंग शिक्षात्मकसाँस्कृतिक प्रस्तुतियों सेअभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अभिभावकों कोसंबोधित करते हुए विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यपने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास करटोटलक्वालिटी पर्सन बनाने को दृढ़संकल्पित है तथा इसी उद्देश्य को लेकर यहआध्यात्मिक शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया है। समारोह के अन्त मेंप्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने अभिभावकों के प्रति हार्दि आभार व्यक्तकिया।इसी प्रकार, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स में भीरंगारंग शिक्षात्मकसाँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यालय के मेधावी छात्रोंको पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

About NewsDesk

Check Also

नौकरी में तन+खा =तनखा है,जबकि बिज़निस आपको काश से निकालकर आकाश पर ले जाता है :-मिर्ज़ा नुसरत

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्लोबल एक्सप्रेस के संस्थापक मिर्ज़ा नुसरत युवा सम्मेलन बैंगलोर …