Breaking News

मंडे टेस्ट में कैसी रही ‘द केरल स्टोरी 2’ की पकड़? जानिए चार दिनों की कुल कमाई

The Kerala Story 2: Goes Beyond काफी विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद शुक्रवार शाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत में फिल्म की ओपनिंग धीमी रही, लेकिन वीकेंड पर इसके कलेक्शन में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला। हालांकि, अपनी पिछली फिल्म के मुकाबले इसकी रफ्तार अब भी कम मानी जा रही है।

मंडे को कितना रहा कलेक्शन?

फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये की कमाई की। दूसरे दिन शनिवार को इसमें जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को भी ग्रोथ जारी रही और फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। अर्ली ट्रेंड के अनुसार, मंडे को इसने करीब 2.65 करोड़ रुपये जुटाए।

इसी के साथ चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 12.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

क्या आधा बजट हुआ रिकवर?

फिल्म का बजट लगभग 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में चार दिनों में 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह अपनी लागत का लगभग आधा हिस्सा निकालने के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि मंडे टेस्ट में प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी लागत वसूल कर सकती है।

पहली फिल्म से कितनी पीछे?

2023 में रिलीज हुई The Kerala Story ने शुरुआती चार दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 43.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस लिहाज से सीक्वल की कमाई काफी पीछे है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ फिलहाल अपनी पकड़ बनाए हुए है, लेकिन पहली फिल्म के रिकॉर्ड को छू पाना इसके लिए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

About GE-Live

Check Also

2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली हॉरर फिल्मों में शामिल हुई ‘ऑब्सेशन’, 4 दिन में बजट से आगे निकली

साल 2026 में हॉरर फिल्मों का दबदबा लगातार देखने को मिल रहा है। कई डरावनी …