घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या आजकल आम हो गई है। सीढ़ियां चढ़ते-उतरते दर्द, सुबह उठते समय अकड़न या लंबे समय तक बैठने के बाद जकड़न जैसी दिक्कतें अक्सर लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में कई लोग दवाइयों के साथ घरेलू और प्राकृतिक उपाय भी अपनाते हैं।
इन्हीं में एक पारंपरिक नुस्खा है 3 सामग्रियों से बना मालिश तेल, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।
तेल बनाने के लिए सामग्री
- लहसुन – 4 कलियां
- सरसों के बीज – 1 बड़ा चम्मच
- अरंडी का तेल – 5 बड़े चम्मच
तेल बनाने की विधि
- सबसे पहले अरंडी के तेल को हल्का गर्म करें।
- इसमें कुचला हुआ लहसुन और सरसों के बीज डाल दें।
- इसे कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इसे छान लें और किसी बोतल में भर लें।
उपयोग कैसे करें
इस तेल को हल्का गुनगुना करके घुटनों या दर्द वाले हिस्से पर 5–10 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए इसे रात को सोने से पहले इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। नियमित उपयोग से मांसपेशियों में आराम और जकड़न में कमी महसूस हो सकती है।
मुख्य घटकों के फायदे
लहसुन
इसमें प्राकृतिक सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और रक्त संचार को बेहतर बना सकते हैं।
सरसों के बीज
इनकी गर्म तासीर मांसपेशियों को आराम देने और शरीर में रक्त प्रवाह सुधारने में सहायक मानी जाती है।
अरंडी का तेल
यह त्वचा के भीतर तक जाकर जोड़ो को चिकनाई देने और मूवमेंट को आसान बनाने में मदद करता है।
संभावित फायदे
- घुटनों के दर्द में राहत
- सूजन और अकड़न में कमी
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
- मांसपेशियों को आराम
- जोड़ों की लचीलापन में सहायता
यह एक पारंपरिक घरेलू उपाय है, जिसे कई लोग सहायक मानते हैं, लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे या बढ़ रहा हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Global Express Live