Breaking News

हरदोई: 25 हजार का इनामी चोर मुठभेड़ में दबोचा, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में घायल

हरदोई। पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी भैंस चोर सर्वेश उर्फ भोपू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई भैंस, दो मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, सर्वेश उर्फ भोपू अतरौली थाना क्षेत्र के भेरका गांव का रहने वाला है। वह 24 और 27 सितंबर को ग्राम फतेहनगर और पीरनखेड़ा में हुई भैंस चोरी की वारदातों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी हरदोई ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि भोपू मानपुर नहर पटरी के पास चोरी की भैंस बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागने लगा और घिरने पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पकड़ा गया।

मुठभेड़ में अतरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी की भैंस, कछौना क्षेत्र से चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक, एक अन्य मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …