बारिश से फसलों को फायदा।
तरबगंज विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 1 बजे से झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिली।
बारिश से किसानों की विभिन्न फसलों को लाभ पहुंचा है। इनमें उर्द, गन्ना, पशुओं के लिए चारा, भिंडी, तरोई, गोभी, लौकी, मूली, बैगन, नींबू, कटहल, आम और केले की फसलें शामिल हैं।
किसान राम अवध मौर्य ने बताया कि उन्होंने चार बीघा में गोभी की खेती की है। बारिश से उनकी फसल को अच्छा फायदा मिला है। त्रिवेणी मौर्य ने कहा कि भिंडी की फसल को भी बारिश का लाभ मिला है।
स्थानीय किसान शिव शंकर, संतोष शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, प्रवेश सिंह और संजय सिंह ने बताया कि जून महीने की गर्मी से लोग और पशु-पक्षी बेहद परेशान थे। बारिश ने सभी को राहत दी है।
इस समय धान की बुवाई का मौसम चल रहा है। किसानों के अनुसार यह बारिश उनके लिए वरदान साबित हो रही है। इससे धान की बुवाई के लिए अनुकूल वातावरण बन गया है।
Global Express Live