Breaking News

‘परिवार सबसे अहम है…’, अजय के बाद अब दीपिका के समर्थन में आए सैफ अली खान

 

Saif Ali Khan On Working Hours: दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद इंडस्ट्री में काफी बहस चल रही है. ये बहस 8 घंटे काम को लेकर छिड़ी हुई है. कहा जा रहा है कि दीपिका ने दिन में 8 घंटे ही काम करने की डिमांड की थी. जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. हाल ही में अजय देवगन एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे. वहीं अब सैफ अली खान ने भी इस मामले पर एक बड़ बयान दिया और कहा कि परिवार हमारे लिए बहुत जरूरी है.

काम करने पर क्या बोले सैफ अली खान?

सैफ अली खान ने अरब मीडिया समिट में इस मुद्दे पर बात की थी. एक्टर ने कहा कि, ‘फैमिली बहुत जरूरी है. क्योंकि मुझे भी ये अच्छा नहीं लगता है कि मैं घर पर आऊं और बच्चे सोने जा चुके हो. फिर ये आपकी सफलता नहीं है. असली सफलता वो है जब आप कह सकें कि नहीं, अब मुझे घर जाना है ताकि आप अपने बच्चों के साथ आधा घंटा बिता सकें.’

‘मुझे मां और बच्चे दोनों को देखना है’

सैफ अली खान ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों को साल में चार छुट्टियां मिलती हैं. जब मेरे बच्चे ब्रेक पर होते हैं, तो भी मैं काम नहीं करता हूं. क्योंकि वो वक्त बहुत महत्वपूर्ण है.फिलहा में मैं उम्र के उस पड़ाव पर हूं. जहां मुझे मेरी मां और बच्चों दोनों को कॉल करना होता है. आपको दोनों फैमिली संभालनी होती है.’

सैफ ने बताया सफलता का असली मतलब

सैफ आगे कहते हैं कि, ” हम सबके लिए काम करना जरूरी है, लेकिन परिवार के साथ वक्त भी बिताना है. परिवार के साथ पास्ता बनाना, खाना खाना और बच्चों पर फोकस करना भी बहुत जरूरी है. आपके लिए असली सफलता और प्रिवलेज तो वो है जब आप काम करने को मना कर सकें और परिवार के साथ समय बिताने को हां कह सकें.”

About GE-Live

Check Also

अक्षय कुमार के प्रैंक से घबरा गई थीं जैकलीन फर्नांडिस, शूटिंग के दौरान रहीं डरी-सहमी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ इंडिया अपने अंतिम चरण में …