बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Cocktail 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर दिखा खास पल
मुंबई एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर आम यात्रियों की तरह लाइन में खड़े नजर आए। तभी उनके आगे खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उन्हें आगे जाने के लिए कहा। बुजुर्ग शख्स ने मुस्कुराते हुए कहा, “सर, आप आगे बढ़ जाइए, वरना लोग आपके पास भीड़ लगा देंगे।”
यह सुनकर शाहिद कपूर ने विनम्रता से पूछा, “आर यू श्योर?” जिस पर उस व्यक्ति ने जवाब दिया, “हां, 100 परसेंट।” इसके बाद शाहिद आगे बढ़ गए। दोनों के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत लोगों का दिल जीत रही है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने शाहिद कपूर की सादगी और विनम्र व्यवहार की तारीफ की, वहीं बुजुर्ग व्यक्ति के व्यवहार को भी लोगों ने बेहद प्यारा बताया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे “सम्मान और सादगी का खूबसूरत उदाहरण” बता रहे हैं।
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में
Shahid Kapoor को आखिरी बार O Romeo में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ Triptii Dimri, Disha Patani और Tamannaah Bhatia नजर आए थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।
अब शाहिद की नजर Cocktail 2 पर टिकी है, जो साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म Cocktail का सीक्वल है। पहले भाग में Saif Ali Khan, Deepika Padukone और Diana Penty मुख्य भूमिकाओं में थे।
इस बार फिल्म में शाहिद कपूर के साथ Kriti Sanon और Rashmika Mandanna नजर आएंगी। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और शाहिद को इससे काफी उम्मीदें हैं।
Global Express Live