Breaking News

भारत के ब्रह्मोस के सामने झुके ड्रैगन के HQ-9B और HQ-16, चीन में हुआ पाकिस्तानी तबाही का खुलासा

 

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम बुरी तरीके से फेल हो गया था. पाकिस्तान को यह डिफेंस सिस्टम चीन ने दिया था. चीन ने खुद भी इस बात को माना है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9B/HQ-16 फ्लॉप हो गया था. चीन के डिफेंस सिस्टम पर भारत की ब्रह्मोस मिसाइल भारी पड़ गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने चीन से इस बात की शिकायत भी की है.

चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर की गई हैं. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन से शिकायत की है. वे  HQ-9B और HQ-16 के काम न करने की वजह से नाराज हैं, लेकिन चीन इस पर बहानेबाजी कर रहा है. उसने पाकिस्तान से कहा कि यह एयर डिफेंस सिस्टम ब्रह्मोस जैसी मिसाइल के लिए नहीं बना है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को गहरा नुकसान हुआ था. वह तभी से सदमे में है.

चीन में ब्रह्मोस को लेकर छप गया आर्टिकल

चीन के जिलिंग प्रांत में एक आर्टिकल छपा है. दावा किया जा रहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने ब्रह्मोस को भारतीय सेना का ट्रम्प कार्ड माना है. यह उसका सबसे ज्यादा खतरनाक हथियार माना जा रहा है. पाकिस्तान ने ब्रह्मोस को लेकर चीन से कहा है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम मैक 3 की स्पीड वाली मिसाइल को रोकने में नाकाम रहा है.

HQ-9B और HQ-16 ब्रह्मोस के आगे क्यों हो गए फेल

चीन ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9B को रूस के S-300 और अमेरिका के पैट्रियट सिस्टम को देखकर बनाया है. इसे लगभग कॉपी ही माना जा सकता है. HQ-9B की रेंज लगभग 250 से 300 किलोमीटर तक की है. यह क्रूज मिसाइलों या लंबी दूरी के विमानों को तो निशाना बना सकती है, लेकिन मैक 3 की स्पीड से उड़ने वाली मिसाइलों को ट्रैक तक नहीं कर पाती है. यही दिक्कत HQ-16 के साथ भी है. इसके रेंज तो बहुत ही ज्यादा कम है. यह करीब 40 से 70 किलोमीटर रेंज का एयर डिफेंस सिस्टम है.

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …