Breaking News

तेलुगु वर्जन में भी चमकी ‘धुरंधर 2’, फिर भी ‘वॉर 2’ और ‘एनिमल’ से पीछे रही फिल्म

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर और Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस स्पाई एक्शन फिल्म ने हिंदी के साथ-साथ डब वर्जन में भी जबरदस्त कमाई की है।

फिल्म को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। खासतौर पर तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के तेलुगु डब वर्जन ने करीब 43.07 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। इसी के साथ यह तेलुगु मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि War 2 और Animal अभी भी इससे आगे हैं।

तेलुगु वर्जन में बॉलीवुड फिल्मों की कमाई की सूची में वॉर 2 करीब 56.74 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है, जबकि Ranbir Kapoor की एनिमल ने लगभग 46 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इसके बाद धुरंधर 2 का नाम आता है। वहीं Jawan, Brahmastra और Chhaava जैसी फिल्में भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 को करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और दानिश पंडोर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसका निर्माण बी62 स्टूडियोज और Jio Studios के बैनर तले किया गया है।

About GE-Live

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …