Breaking News

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, गुड फ्राइडे पर 16वें दिन फिर की तगड़ी कमाई

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है। Ranveer Singh, Arjun Rampal, Sanjay Dutt और R. Madhavan स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली थी। पहले हफ्ते में इसने करीब 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तीसरे हफ्ते में भी इसका दम बरकरार है।

गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को लगभग 21.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अब यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है। इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के लिए इसे करीब 40-41 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और तेजी आ सकती है।

रिकॉर्ड्स की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ तीसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि यह अपने प्रीक्वल Dhurandhar का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसने Baahubali 2: The Conclusion और Pushpa 2: The Rule जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की लगातार कमाई और दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जल्द ही नया इतिहास रच सकती है।

About GE-Live

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …