Breaking News

शिवनगरी धाम में भक्तों ने मनाई भगवा होली: हनुमान चालीसा पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रंगों के त्योहार का आनंद लिया – हरदोई समाचार।

 

शिवनगरी धाम में भगवा होली का आयोजन।

हरदोई के पचदेवरा प्राचीन शिवनगरी धाम लखनौर में मंगलवार की रात भगवा होली का विशेष आयोजन हुआ। मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद भक्तों ने होली का त्योहार मनाया। मंदिर परिसर में भगवान शिव और हनुमान जी की जयकारों के बीच भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। सेवादारों ने सभी श्रद्धालुओं को गुलाल और प्रसाद वितरित किया। गांव के बच्चों और ग्रामीणों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने खेली होली।

श्रद्धालु घंटों तक भजन-कीर्तन में लीन रहे। शिवनगरी धाम में हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता है। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण की परंपरा है। मंदिर के सेवादारों ने बताया कि भक्तों की आस्था और उत्साह को देखते हुए हर साल इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। श्रद्धालुओं ने भी भगवा होली के इस अनूठे आयोजन की सराहना की। मंदिर परिसर में पूरे समय उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।

 

About GE-Live

Check Also

सहारनपुर में PNB खाताधारक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना अनुमति खाते से हुआ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते से …