Breaking News

इजरायली हमले के बावजूद ईरान नहीं झुका, परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंचा तेहरान।

वियना: ईरान के परमाणु इरादे कितने अधिक खतरनाक हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपना कदम हाल ही में तेहरान के परमाणु ठिकाने पर हुए इजरायली हमले के बाद भी नहीं बदला है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने जो रिपोर्ट दी है, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। इस संस्था की एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अंतरराष्ट्रीय मांगों की अवज्ञा करते हुए संवर्धित यूरेनियम के अपने भंडार को और बढ़ा दिया है। यानि वह परमाणु हथियार बनाने के बिलकुल करीब पहुंच गया है। इस रिपोर्ट ने अमेरिका से लेकर इजरायल तक खलबली मचा दी है।

गोपनीय रिपोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि ईरान ने अपने परमाणु इरादे नहीं बदले हैं। वह अमेरिका या इजरायल किसी के भी दबाव में रुकने वाला नहीं है।  अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 अक्टूबर तक ईरान के पास 60 प्रतिशत संवर्धित किया गया 182.3 किलोग्राम यूरेनियम था, जो अगस्त की रिपोर्ट के हिसाब से 17.6 किलोग्राम अधिक है। परमाणु आयुध तैयार करने के लिए 90 प्रतिशत संवद्धित यूरेनियम की आवश्यकता होती है। यानि वह अब परमाणु हथियार बनाने के बहुत ही नजदीक पहुंच गया है।  (एपी)

अमेरिका की है ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पैनी नजर

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पैनी नजर है। इजरायल ने हाल ही में अपने पलटवार में ईरान के एक गुप्त ठिकाने पर हमला किया था। इस महले में ईरान के न्यूक्लियर लैब को भारी नुकसान पहुंचा था। मगर अब साफ हो गया है कि उसके पास परमाणु हथियार बनाने का सिर्फ एक ही गुप्त ठिकाना नहीं है, बल्कि और भी सीक्रेट अड्डे हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …