Breaking News

DDU वेबसाइट का सर्वर किया गया शिफ्ट: एक हफ्ते से जारी थी ऑडिट प्रक्रिया, हैकिंग के बाद बढ़ी दिक्कतें – गोरखपुर न्यूज़

 

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पिछले दिनों वेबसाइट हैक होने की समस्या सामने आई थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। करीब हफ्ते भर से ऑडिट और सर्वर शिफ्टिंग पर काम चल रहा था, जो आज खत्म होने की संभावना है।

.

वेबसाइट की सर्वर शिफ्टिंग की वजह से डीडीयू के काम में बाधा आ रही थी। हालांकि ऑडिट की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी और वेबसाइट पहले की तरह स्मूद चलने लगेगा।

यह जानकारी डीडीयू के वेबसाइट प्रभारी डॉ. अम्बरीष श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट का सर्वर शिफ्ट कर दिया गया है। पहले जो सर्वर था उसकी वजह से कोडिंग पर पड़ने वाले प्रभाव को चेक करने के लिए ऑडिट करवाई जा रही है।

अभी तक सभी पेज स्कैन हो चुके हैं। डेटा बेस का ऑडिट चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह ऑडिट संभवतः शुक्रवार की रात तक समाप्त हो जाएगा। शनिवार से सब कुछ ठीक हो जाएगा। हर पल की अपडेट ली जा रही है।

जानिए क्या हुई थी समस्या बताया जा रहा है कि 27 नवंबर की शाम को डीडीयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर तुर्की की एक कंपनी का डिटेल दिखने लगा। देर रात तक वेबसाइट को खोलने का प्रयास किया गया लेकिन वेबसाइट नहीं खुली।

इसे लेकर सर्विस प्रोवाइडर से बात की गई। उन्होंने भी विश्वविद्यालय की डिटेल न दिखने पर हैक किसने की है इसका पता नहीं लगाया। इसकी वजह से सर्च रिजल्ट प्रभावित होने के साथ अन्य समस्याएं भी देखने को मिली।

जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सर्वर शिफ्ट करने की तैयारी की। तभी से यह काम चल रहा था जो लगभग आज पूरा हो जाएगा।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …