Breaking News

CSK बनाम SRH: एमएस धोनी का बड़ा कीर्तिमान, IPL में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने

MS Dhoni IPL 2024: आईपीएल 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 78 रनों से बाजी मारी। इसी के साथ एमएस धोनी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह एक ऐसे मुकाम तक पहुंच गए जिसके आस-पास अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सका था।

IPL में एमएस धोनी का बड़ा कीर्तिमान

एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक 259 मैच खेल लिए हैं। वह इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी इस दौरान 150 जीते हुए मैचों का हिस्सा रहे हैं। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 150 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अभी तक कोई भी खिलाड़ी एमएस धोनी के पास नहीं पहुंच पाया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी 

एमएस धोनी – 150 जीत

रोहित शर्मा – 133 जीत
रवींद्र जडेजा – 133 जीत
दिनेश कार्तिक – 125 जीत
सुरेश रैना – 122 जीत

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक 39.53 की औसत से 5178 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक भी हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वह साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

CSK ने दर्ज की सीजन की 5वीं जीत 

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए हैं। रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से इस मैच में एक कप्तानी पारी देखने को मिली। रुतुराज गायकवाड़ ने 54 गेंदों पर 98 रन बनाए। वह शतक लगाने से सिर्फ 2 रन दूर रह गई। रुतुराज गायकवाड़ ने इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, डैरेल मिचेल ने भी 52 रन की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस टारगेट के जवाब में 18.5 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

 

About GE-Live

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने जीता कांस्य, PM मोदी ने दी बधाई; बोले- आप पर गर्व है

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई है। …