Breaking News

मुश्किल में फंसा कांग्रेस का “हाथ” भारत विरोधी आतंकी पन्नू और इल्हान हुए राहुल गांधी के साथ

नई दिल्लीः अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी अपने बयानों और कुछ वायरल तस्वीरों को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि पहले राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने 10 साल के भाजपा के शासन में देश के हालात खराब होने का हवाला दिया है। राहुल का कहना था कि देश का माहौल बिगड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने देश में सिखों की दयनीय स्थिति होने की भी बात कही थी। इसके साथ ही वह एक तस्वीर में भारत विरोधी इल्हान उमर के साथ भी नजर आ रहे हैं। सिखों पर राहुल गांधी के बयान को खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अलग खालिस्तान की मांग जायज ठहराने वाला कहा है।

इस प्रतिक्रिया के बाद भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। भाजपा का कहना है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी भारत विरोधियों के साथ मिलकर जहर फैलाने में लगे हैं। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इन तस्वीरों को लेकर कहा है कि जो कुछ भी हुआ है वो पूरे देश के लिए गंभीर और विचारणीय है। भाजपा की ऐसी सख्त टिप्पणियों के बाद कांग्रेस का हाथ मुश्किल में फंस गया है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …