सहारनपुर में 19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम कराए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जाएगा। विचार-गोष्ठी और सेमिनार होंगे। बैठक और रैलियां होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
.
सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने बताया कि 19 नवंबर से शुरू होने वाला कौमी एकता सप्ताह का 25 नवंबर को समापन किया जाएगा। 19 नवंबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया जाएगा। जिसमें धर्म निरपेक्षता, सांप्रदायिकता-विरोधी और अहिंसा संबंधी विषयों को महत्व देने के लिए बैठकें, विचार-गोष्ठियां और सेमिनार होंगे।
20 नवंबर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम की बातों पर जोर दिया जाएगा। 21 नवंबर को भाषाई सद्भावना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें विशेष साहित्यिक समारोह और कवि सम्मेलन होंगे। जिससे प्रत्येक क्षेत्र के लोग एक-दूसरे की भाषाई धरोहर को समझ सकें।
सीडीओ ने बताया कि 22 नवंबर को कमजोर वर्ग दिवस में विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने वाली मदों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बैठकें और रैली की जाएगी। इसमें अतिरिक्त जमीन भूमिहीन मजदूरों को आवंटित करने पर जोर दिया जाएगा।
23 नवंबर को सांस्कृतिक एकता दिवस मनाया जाएगा। जिसमें ‘विविधता में एकता’ की भारतीय परंपरा को दिखाया जाएगा। सांस्कृतिक संरक्षण और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक समारोह होंगे।
24 नवंबर को भारतीय समाज में महिलाओं के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर करने के लिए महिला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 25 नवंबर को संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देने के लिए बैठकों और समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Global Express Live