Breaking News

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने डोनाल्ड ट्रंप पर कड़ा हमला बोला, दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

 

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्ताव पेट्रो के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिली है। यह तब शुरू हुआ जब अमेरिका से प्रवासियों को लेकर आ रहे दो विमानों को कोलंबिया ने अपने देश में उतरने से रोक दिया। इसके बाद अमेरिका ने कोलंबिया के खिलाफ कार्रवाई की। कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो ने जवाब दिया और कहा कि अमेरिका हम पर कभी भी शासन नहीं करेगा। व्हाइट हाउस ने बाद में कहा कि शर्तों पर सहमति जताने के बाद ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंधों को स्थगित कर दिया है। वैसे अब यह तो साफ है कि ट्रंप पर पेट्रो के बीच खराब रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है।

‘अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं कर सकता अमेरिका’

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा, ‘‘अमेरिका कोलंबियाई प्रवासियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं कर सकता। मैं कोलंबियाई प्रवासियों को ला रहे अमेरिकी विमानों के हमारे क्षेत्र में प्रवेश को स्वीकार नहीं करता।’’ पेट्रो ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को लाने वाली उड़ानों को तब तक स्वीकार नहीं करेगी, जब तक कि ट्रंप प्रशासन उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार वाला एक प्रोटोकॉल नहीं अपनाता।

पेट्रो ने की ट्रंप की आलोचना

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, उनके दृष्टिकोण और उनके कथित नस्लीय रवैये की जमकर आलोचना की है। यह हाल तब है जब कोलंबिया ऐतिहासिक रूप से लैटिन अमेरिका में वाशिंगटन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है और उसका संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता है।

‘पेट्रो ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया’

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि पेट्रो के फैसले ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। ट्रंप ने लिखा, ‘‘ये सिर्फ शुरुआती कदम हैं। हम कोलंबिया सरकार को अमेरिका में जबरन घुसे अपराधियों को स्वीकार करने और उनकी वापसी संबंधी उसके कानूनी दायित्वों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देंगे।’’ अमेरिका ने कोलंबिया सरकार के सभी पार्टी सदस्यों परिवार के सदस्यों और समर्थकों पर वीजा प्रतिबंधों की भी घोषणा की है और इसी के साथ ट्रंप ने कहा कि यह उपाय तो सिर्फ एक शुरुआत है।

पेट्रो ने दिया तीखा जवाब

ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ घंटे के बाद ही पेट्रो ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा “मुझे अमेरिका की यात्रा करना पसंद नहीं है, यह थोड़ा उबाऊ है।” उन्होंने लिखा कि ट्रंप लालच के कारण मानव प्रजाति को मिटा देंगे, शायद एक दिन व्हिस्की के एक गिलास पर जिसे मैं अपने गैस्ट्राइटिस के बावजूद स्वीकार करता हूं। हम इस बारे में खुलकर बात कर सकते हैं, लेकिन यह मुश्किल है। क्योंकि आप मुझे एक निम्न जाति मानते हैं और मैं ऐसा नहीं हूं, ना ही कोई कोलंबियाई है, इसलिए अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो जिद्दी है तो वह मैं हूं बस। पेट्रो ने ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा कि आप अपनी आर्थिक ताकत और अहंकार के साथ तख्तापलट करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …