Breaking News

यूपी के 32 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी: कानपुर सबसे ठंडा, वाराणसी सबसे गर्म; 3 दिन बाद हो सकती है बारिश – वाराणसी न्यूज़।

 

यूपी के मौसम में उलटफेर जारी है। 32 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। 25-30 किलोमीटर की स्पीड से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है।

.

सोमवार की बात करें तो कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पारा और गिरेगा।

प्रयागराज में संगम तट पर सुबह हल्की धुंध रही।

अयोध्या में हल्की धुंध छाई हुई है। सर्द हवाएं चल रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ कल से सक्रिय BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- पश्चिमी यूपी में 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में इस पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

3 दिनों तक मौसम का अनुमान

  • 29 जनवरी– पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। पूरे यूपी में सुबह-शाम कोहरा छाएगा। सर्द हवाएं चलेंगी। विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक रह सकती है।
  • 30 जनवरी– पूरे यूपी में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिलेगा। विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक रह सकती है।
  • 31 जनवरी– पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। सर्द हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम कोहरा भी छाएगा। विजिबिलिटी 50-200 मीटर तक रहेगी।

—————————-

11 राज्यों में कोहरा, 4 में कोल्ड वेव का अलर्ट:24 घंटे बाद देश भर में तापमान बढ़ने के आसार, दिल्ली में शनिवार-रविवार को बारिश

IMD ने बताया कि मंगलवार को देश के अधिकतर इलाकों के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …