Breaking News

वाराणसी की दालमंडी में मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए यथास्थिति बनाए रखने के आदेश, सड़क चौड़ीकरण की योजना से प्रभावित हैं 189 घर।

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों की यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया है। साथ ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

यह आदेश जस्टिस एमके गुप्ता और जस्टिस अनीश कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने शाहनवाज खान बनाम यूपी स्टेट केस की सुनवाई करते हुए दिया।

दालमंडी गली के चौड़ीकरण के सरकार के प्रस्ताव में कुल 189 मकान जद में आ रहे हैं । जिनमें 1400 से 1500 दुकानें भी हैं। इस चौड़ीकरण का विरोध कर रहे व्यापारियों को इस रोक से काफी राहत मिलने के आसार हैं।

शाहनवाज खान बनाम यूपी स्टेट मामले में दिया आदेश बीती 9 मई को हाईकोर्ट के जज अनीश कुमार और मनोज कुमार गुप्ता ने रिट पिटिशन 12319 शाहनवाज खान बनाम यूपी स्टेट और तीन अन्य मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इस सुनवाई में कहा- पिटिशन ने अपनी प्रेयर में कोर्ट को बताया है कि सरकार ने बिना मुआवजे और बिना किसी अन्य बात के भय का माहौल बनाया हुआ है कि चौड़ीकरण होगा । इससे हमारे बिजनेस पर असर पड़ रहा है।

कई अन्य पिटिशन का भी किया जिक्र जज अनीश कुमार ने इस दौरान कहा इसी तरह पिटिशन नंबर 12314 सैयद जाकिर हुसैन, मुन्ने और अन्य बनाम स्टेट गवर्नमेंट में भी यही बात कही गई है कि वो भयभीत हैं। ऐसे में अगले आदेश तक तक किसी भी प्रकार का चौड़ीकरण या ध्वस्तीकरण इसमें नहीं किया जाएगा।

एक सप्ताह में जवाब देने की कही है बात कोर्ट में दोनों जजों ने एक सप्ताह में राज्य सरकार को अपना जवाब देने के लिए कहा है। इसके बाद ही इस चौड़ीकरण के मामले में अग्रिम फैसला दिया जाएगा।

अब जानिए क्या है दालमंडी का प्रोजेक्ट और कितनी दुकानें टूटेगी

मॉडल सड़क बनाने की कवायद शहर के बीचों बीच स्थित दालमंडी गली जो विश्वनाथ कारीडोर से महज 100 मीटर की दूरी पर है उसे चौड़ाकर मॉडल सड़क बनाने की कवायद सरकार ने शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 200 करोड़ के ज्यादा के बजट के 2 करोड़ रुपए रिलीज किए थे।

सड़क के मकानों की पूरी हो चुकी है नापी इस कार्य के लिए बजट आवंटित होते ही पीडब्ल्यूडी ने अपना कार्य शुरु किया और 17.5 मीटर के चौड़ीकरण के लिए दालमंडी गली में मौजूद 189 मकानों की चौड़ाई और गहराई की नापी की । उन्होंने बताया कि यह नापी मुआवजे के लिए की गई है। जिसके बाद अगला काम शुरू होगा। इधर इस चौड़ीकरण का दालमंडी गली के दुकानदार लगातार विरोध कर रहे हैं।

टूटेगी 6 मस्जिदों भी इस चौड़ीकरण में दालमंडी में सड़क पर मौजूद 6 मस्जिदों भी टूटेगी। जिसमें हाफिज खुदा बक्श जायसी उर्फ लंगड़े हाफिज मस्जिद, निसारन मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद, अली रजा मस्जिद, संगमरमर मस्जिद और मस्जिद मिर्जा करीमुल्ला बैग शामिल है। इन मस्जिदों के मुतवल्लियों ने भी दालमंडी के चौड़ीकरण को गलत बताया है।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …