Breaking News

अमेरिका में सेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट लापता।

 

वाशिंगटन: अमेरिका में सेना के एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान वाशिंगटन में समान्य प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था। इसी दौरान वह किसी कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। व्हिडबे आइलैंड स्थित नौसैनिक वायु अड्डे (एनएएस) ने बताया कि विमान में सवार दो पायलट लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। अभी तक उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों के मुताबिक, ‘इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन’ का ईए-18जी ग्राउलर लड़ाकू विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.23 बजे माउंट रेनियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार पायलट की तलाश और दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के लिए व्हिडबे आइलैंड स्थित एनएएस से तलाश दल रवाना किए गए हैं, जिनमें अमेरिकी नौसेना का एमएच-60एस हेलीकॉप्टर भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, विमान के दोनों पायलट का बुधवार सुबह तक पता नहीं लगाया जा सका है। उन्होंने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …