Breaking News

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को एक और बड़ा झटका, WHO ने बेटी सायमा को नौकरी से हटाया; जानें क्या रही वजह

 

Sheikh Hasina daughter sacked from WHO: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद को नौकरी से निकाल दिया है. साइमा WHO के साउथ-ईस्ट एशिया की रीजनल डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं. शेख हसीना के बेटी के खिलाफ ये कार्रवाई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की शिकायत के बाद की गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, WHO के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर सूचित किया कि वाजिद 11 जुलाई से अवकाश पर रहेंगी. ई-मेल में कहा गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सहायक महानिदेशक डॉ. कैथरीना बोहमे संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (SEARO) में साइमा की जगह लेंगी.

साइमा वाजिद के खिलाफ आरोप 

इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (ACC) ने वाजिद की शैक्षणिक योग्यता के संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. ACC ने साइमा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय प्रमुख का पद हासिल करने के लिए अपनी मां के प्रभाव का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था.

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने झूठा दावा किया कि वो बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानद पद पर हैं, जिसका विश्वविद्यालय ने खंडन किया है. यह भी आरोप है कि जब उनकी मां बांग्लादेश की सत्ता संभाल रही थीं, तब वाजेद व्यापक भ्रष्टाचार में शामिल थीं.

एसीसी ने दावा किया कि उन्होंने अपने प्रभाव और संबंधों का फायदा उठाकर कई बैंकों से लगभग 28 लाख डॉलर अवैध रूप से हासिल किए और इस धन को शुचोना फाउंडेशन के माध्यम से पहुंचाया, जिसकी वह कभी अध्यक्ष थीं.

विशेष न्यायाधिकरण ने हसीना के खिलाफ स्वीकार किए आरोप 

बांग्लादेश के विशेष न्यायाधिकरण ने बीते गुरुवार को शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप स्वीकार कर लिए. यह आरोप पिछले वर्ष हुए जन विद्रोह के संबंध में लगाए गए थे, जिसमें सैंकड़ों छात्र मारे गए थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हसीना की अवामी लीग पार्टी ने सुनवाई प्रक्रिया की निंदा की और कहा कि न्यायाधिकरण एक कंगारू अदालत है.

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …